A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “एकता मार्च” का हुआ आयोजन

राष्ट्र एकता और अखण्डता को बनाये रखने की ली शपथ

IMG 20251031 WA0073 2

डीडवाना-कुचामन  जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “राष्ट्रीय एकता दिवस” के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर “एकता मार्च” का आयोजन शुक्रवार को हुआ। एकता मार्च का शुभारम्भ जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने हरी झंडी दिखाकर किया।

“एकता मार्च” पं.दीनदयाल सर्किल (राजकीय बांगड जिला अस्पताल चौराहा) से रवाना होकर पं बच्छराज स्कूल सर्किल पर सम्पन्न हुई।

एकता मार्च में विद्यालयों के विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, स्काउट-गाइड दल, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मार्च के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने “राष्ट्रीय एकता शपथ” ली और राष्ट्र की एकता, अखण्डता तथा सुरक्षा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और अखण्डता का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा,उपखण्ड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!