A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारीरायपुर

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में बने भव्य नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने कहा कि, आज का दिन स्वर्णिम शुरुआत का दिन है। मेरे लिए यह आत्मीय जुड़ाव का क्षण है, क्योंकि एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ की इस धरती से बहुत कुछ सीखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2025 भारत के गणतंत्र का अमृत वर्ष होगा। उन्होंने याद दिलाया कि 75 साल पहले देश ने अपने संविधान को अपनाया था, जो हर भारतीय के गर्व का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल, किशोरीमोहन त्रिपाठी, रामप्रसाद पोटाय और रघुराज जी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने संत गुरु घासीदास जी को भी नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता और समानता की प्रेरणा देते हैं।

विधानसभा परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परिसर में प्रवेश के दौरान नेताओं और आम नागरिकों को गमछा लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, रायपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक आरक्षक की मौत की दुखद खबर भी सामने आई। इसके अलावा, काले कपड़े पहनने के कारण अमित जोगी को हाउस अरेस्ट किया गया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर स्थित सत्य साई संजीवनी अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने उन 2,500 बच्चों से मुलाकात की, जिनकी हृदय सर्जरी इस संस्थान में नि:शुल्क की गई थी। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को स्नेहपूर्वक गले लगाया और कहा कि बच्चों की मुस्कान से बढ़कर कोई खुशी नहीं। उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!