A2Z सभी खबर सभी जिले की

रिटायर्ड सूबेदार रामनरेश यादव का हुआ जोरदार स्वागत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / समृद्ध भारत समाचार पत्र जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l दबोह कस्बे में पहली बार किसी रिटायर्ड फौजी का इतनी गर्म जोशी से स्वागत किया गया है l सूबेदार यादव के विशनपुर गांव में पहुंचने पर नगर वीडियो में फूल मालाओं से स्वागत किया l रैली का शुभारंभ भंडार रोड से हुआ जहां पर राव साहब गुर्जर ने उनका अभिनंदन किया l झंडा चौक पर भाजपा नेताओं ने भी स्वागत किया l रेली मुख्य मार्ग से ककसी मैरिज गार्डन पहुंची l जहां पर सभा का आयोजन हुआ l सभा में सूबेदार ने कहा आखिरी गोली अपने सीने पर खाएंगे पर देश की शान पर आंच नहीं आने दूंगा l यही सभी फौजियों के मन की भावना रहती है l आगे युवाओं को देशभक्त और नशा मुक्ति अभियान के लिए प्रेरित करता रहूंगा –IMG 20251102 111547सूबेदार रामनरेश यादव l इस मौके पर कैप्टन शैलेंद्र भदोरिया सूबेदार नारायण दास बघेल सूबेदार पुष्कर सिंह नायक सूबेदार अनिल पाल पूर्व प्राचार्य देव सिंह यादव पूर्व खिलाड़ी भगवानदास कुलदीप यादव राजा यादव आदि मौजूद रहेl

Back to top button
error: Content is protected !!