
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र-:
सोमवार 03नवंबर 2025
====================/=/=========
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन विभाग ने छत्तीसगढ राज्य में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रो की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में करीब 2828 और नये मतदान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। मतदान केंद्र बढ़ाने के पीछे निर्वाचन विभाग का उद्देश्य ग्रामीणों और दूर दूराज के क्षेत्रों में चुनाव के समय मे मतदाताओं की मतदान केंद्र तक पहुंच आसान करना और मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है । जानकारी के अनुसार अभी छत्तीसगढ प्रदेश में करीब 24हजार 371 मतदान केंद्र हैं। नये 2828 मतदान करने बनाए जाने के बाद इनकी संख्या बढ़कर लगभग 27हजार 199 तक हो जायेंगी। जानकारी अनुसार जिन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व बढ़ा है या फिर जहां पर मतदाताओं की संख्या प्रति मतदान केंद्र 1,200 से अधिक है वहां पर नये मतदान केंद्र बनाए जा रहें हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार इस बार दिव्यांगजन और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बनाए जा रहे सभी नये मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा, पेयजल रैम्प, शौचालय जैसी सुविधाएं भी मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से दी जायेंगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार बनाए जा रहे नये मतदान केंद्रों में से लगभग 45% ग्रामीण क्षेत्रों में और 25% नक्सल प्रभावित जिलों में बनाए जाने की मंशा है। चुनाव आयोग का उद्देश्य भी है कि चुनाव में कोई मी मतदाता अपने निवास स्थान से दो किमी• से अधिक दूरी तय करके मतदान केंद्र तक न जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश मे मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 2•80करोड़ तक हो चूकी है। चुनाव आयोग को यह उम्मीद है कि नये मतदान केंद्र बनाए जाने के बाद मतदान प्रतिशत में तीन से लेकर चार प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।







