A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

बड़ी ख़बर: इंस्टाग्राम पर प्यार–प्रेमी संग फरार हुई 4 बच्चों की माँ — 25 दिन बाद पुलिस ने पकड़ा, SDM कोर्ट में ससुर-बच्चे बिलखते रहे, महिला ने कहा- अब पति के घर नहीं जाऊँगी

शादीशुदा ज़िंदगी के बीच, वह पिछले 7 वर्षों से इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती में थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई

tLwbJ4sfZWnGNKO7

बड़ी ख़बर: इंस्टाग्राम पर प्यार–प्रेमी संग फरार हुई 4 बच्चों की माँ — 25 दिन बाद पुलिस ने पकड़ा, SDM कोर्ट में ससुर-बच्चे बिलखते रहे, महिला ने कहा- अब पति के घर नहीं जाऊँगी

एटा (उत्तर प्रदेश)।
सोशल मीडिया पर बढ़ती रिश्तों की उलझनों का चौंकाने वाला मामला एटा से सामने आया है। झकरई गाँव की 4 बच्चों की माँ इंस्टाग्राम पर बने संबंधों के चलते प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला को 25 दिन बाद बरामद किया, लेकिन पारिवारिक दस्‍तावेज़ और रिश्तों की मजबूरी भी उसका निर्णय नहीं बदल सकी।

जानकारी के अनुसार, लगभग 9 वर्ष पहले युवती की शादी एटा जिले में झकरई गाँव में हुई थी। शादीशुदा ज़िंदगी के बीच, वह पिछले 7 वर्षों से इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती में थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। कुछ दिन पहले महिला अपने प्रेमी संग घर छोड़कर फरार हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही पति और ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने महिला को 25 दिन बाद बरामद कर लिया।


SDM कोर्ट का भावुक दृश्य — बच्चे व ससुर रोते रहे

पेशी के लिए महिला को SDM कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां बच्चे और ससुर बिलख-बिलख कर माँ-बहू से घर वापस चलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिला ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा

महिला ने कोर्ट में गंभीर आरोप लगाए —

“मेरा पति शराब पीकर आता था। घर पर अन्य लोगों को बुलाता था और मुझसे छेड़छाड़ कराते थे। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती।”

महिला ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी हाल में पति के साथ नहीं जाएगी और अपनी मर्ज़ी से रहना चाहती है।


सोशल मीडिया का नया चेहरा — परिवार बिखर रहे, बच्चे बेबस

घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्ते कई बार पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल देते हैं।
चार छोटे-छोटे बच्चों की मासूम आँखें आज माँ का दामन छोड़ने की पीड़ा कहती दिखीं।


पुलिस व प्रशासन सतर्क

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर प्रक्रिया पूरी की। SDM कोर्ट द्वारा कानूनी औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
एलिक सिंह
📍 सहारनपुर
📞 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!