
हरिद्वार मुनी मंडल आश्रम कनखल
आज मुनी मंडल आश्रम दक्ष रोड कनखल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू रक्षा सेना स्वामी प्रबोधानंद गिरीमहाराज जी ,महामंडलेश्वर स्वामी शिवानन्द जी महाराज, महामंडलेश्वर आनंद राघव जी महाराज उपस्थित रहे
बैठक का आयोजन षडयंत्र पूर्वक कुछ संतो द्वारा जबरन कब्जा करने के प्रयास पर और आश्रम के संतों को जान से मारने की धमकी देने पर किया गया।
12 जुलाई को मुनी मंडल आश्रम कनखल हरिद्वार में उदासीन संप्रदाय की परंपरा अनुसार साधु समाज के पूज्य संत महंत महामंडलेश्वर सचिव कोठारी मुकामी आदि की पावन उपस्थिति में आश्रम के लिए संरक्षक, महंत, कोठारी पद पर योग्य संतों का पत्ताभिषेक किया गया। मुनी मंडल आश्रम के संरक्षक रूप में महामंडलेश्वर श्री स्वामी शिवानन्द आचार्य जी को नियुक्त किया गया। जिस पर आपत्ति जताते हुए और आश्रम पर कब्जा करने की फिराक में घूमने वाले श्री सूर्यांश मुनि, श्री जयेन्द्र मुनि, महंत श्री गंगादास ,श्री चंद्रमा दास आदि ने अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम में अभद्र व्यवहार किया और कार्यक्रम को रोकने का भी प्रयास किया और खुलेआम गोली मारने की धमकी देने लगे।
12 जुलाई इस कार्यक्रम के बाद लगातार आश्रम के लोगों को परेशान करते आ रहे हैं 20 अगस्त 2025 को पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण राजघाट कनखल में जगतगुरु भगवान श्री चंद्र जी की जन्म जयंती महोत्सव की तैयारी बैठक हुई जिसमें भी इन सभी लोगों ने मनी मंडल आश्रम के नव नियुक्त संरक्षक महामंडलेश्वर श्री स्वामी शिवानंद आचार्य जी को घेर कर अपमान किया और झूठे, मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपमानित किया। महामंडलेश्वर श्री स्वामी शिवानन्द आचार्य जी वर्ष 2013 में प्रयागराज के पूर्ण कुंभ मेला में षडदर्शन साधु समाज की पावन उपस्थिति में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के द्वारा महामंडलेश्वर पदवी से विभूषित किए गए थे और उनके द्वारा देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है वर्तमान में अखिल भारतीय उदासीन भेष संरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर भी आसीन हैं जिनका इन संपत्ति लोलुप लोगों के द्वारा आम बैठक में अपमान किया गया। मुनी मंडल आश्रम के नवनियुक्त संरक्षक महामंडलेश्वर श्री स्वामी शिवानन्द आचार्य जी और श्री प्रबोधानंदगिरी महाराज जी ,कोठारी साध्वी मंदाकिनी मुनि और आश्रम में रहने वाले शिष्य संतों एवं डॉक्टर संतोष मुनि शास्त्री इन सभी का कहना है कि हमें वर्तमान और भविष्य में अपनी जान का खतरा बना हुआ है पुलिस ने कार्यवाही तो की है लेकिन उसमें कुछ कमियां है जिन्हें वह चाहते हैं की निष्पक्ष रूप से जांच कर दूर किया जाए और उनकी और आश्रम की संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था की जाए ।आश्रम में रहने वाले और सभी आचार्य महामंडलेश्वर का कहना है कि भविष्य में इन विपक्ष वालों से हमें कोई हमला या दुर्घटना हमारे साथ घटित ना हो इसके लिए इन पर अति शीघ्र दंडात्मक कार्यवाही करते हुए हमारी सुरक्षा की व्यवस्था करी जाए। आज इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू रक्षा सेना श्री स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज जी और महामंडलेश्वर आचार्य श्री शिवानन्द महाराज जी और सभी संतों ने कहा की हरिद्वार एक पवित्र तीर्थ स्थल है और संतों की नगरी है यहां अगर कोई भी सनातन धर्म या सनातन संपत्ति पर गुंडागर्दी करने का प्रयास करेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा और उसे संत समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की तरफ से इन लोगों पर उचित कार्यवाही की जाए और दंड दिया जाए और संत समाज जो हमेशा धर्म और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करता है उसको सुरक्षित और व्यवस्थित रहने में सहयोग प्रदान किया जाए ।अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो वह इन उपद्रवियों को सबक सिखाने के लिए सड़क पर उतरेंगे।












