
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार (
सीधी)चुरहट* मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचन उपरान्त घोषित नतीजों में विपिन सिंह बाघेल को ब्लॉक हनुमानगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में 138 वोटों से निर्वाचित किया गया है पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल , पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है नेताओं ने कहा है की हमें पूर्ण विश्वास है कि युवा कांग्रेस की नई टीम अपने परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से युवाओं की आवाज को बुलंद करेंगी तथा जिले का गौरव बढ़ाएंगी उन्होने आशा व्यक्त की नए कार्यकाल सफलता सेवा और जनहित के नए आयाम को स्थापित करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है





