गरियाबंद जंगल में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट — सेम्हरा पहाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ सीतानदी–नगरी कमेटी के नक्सली आए पुलिस के निशाने पर, ई-30 टीम की सटीक कार्रवाई से छूटे नक्सलियों के पसीने गरियाबंद-:जिले के मैनपुर क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच आमना-सामना हुआ है। जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा अंतर्गत ग्राम सेम्हरा पहाड़ के घने जंगलों में मंगलवार की सुबह जिला पुलिस की ई-30 टीम और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जिले में सक्रिय सीतानदी–नगरी एरिया कमेटी के 6 से 8 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर पुलिस की ई-30 टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। जैसे ही जवान पहाड़ी इलाके में आगे बढ़े, अचानक घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई में लगातार गोलियां दागीं, जिससे पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस की तगड़ी जवाबी कार्रवाई से घबराकर नक्सली अपना समान, हथियार और सामग्री मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से नक्सली सामग्री बरामद की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों को घेरते हुए सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि फरार नक्सलियों को पकड़ा जा सके। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। जिले के सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि नक्सलियों की किसी भी गतिविधि को रोका जा सके। यह मुठभेड़ इस बात का संकेत है कि गरियाबंद पुलिस लगातार नक्सल मोर्चे पर दबदबा बनाए हुए है और नक्सलियों का संगठन अब बिखराव की स्थिति में है। स्थान: सेम्हरा पहाड़, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद
दिवंगत युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के घर पहुंचे डीएम और एसपी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा
16/07/2026
महराजगंज: गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
16/07/2026
महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
16/07/2026
महराजगंज: ‘प्रोजेक्ट पहचान’ से बच्चों की होगी समय पर पहचान और उपचार, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
16/07/2026
कल 17 जुलाई को पश्चिमी यूपी को सीएम योगी की विकास सौगात
16/07/2026
नशे के खिलाफ मैदान में उतरी नीमच पुलिस, 1000 छात्रों सहित हजारों लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
16/07/2026
डिस्चार्ज से पहले थम गई सांसें! जिला अस्पताल में महिला की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जिला अस्पताल में हंगामा
16/07/2026
सिकंदराराऊः रोडवेज बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर लगानी होगी पाबंदी चालक की लापरवाही से खडे ट्रक मे घुसी बस, एक की मौत, डेढ दर्जन हुये घायल
16/07/2026
प्रमुख गतिविधियां ड्रोन सर्विलांसः एरिया-02, एरिया-03, एरिया-04, एरिया-06 तथा एमएनडी क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक निगरानी की गई
16/07/2026
मेडल, सम्मान और उत्साह के साथ राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए तैराक* *-जिला तैराकी संघ ने चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मानित, 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में 54वीं स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!