A2Z सभी खबर सभी जिले की

सदर क्षेत्र की 20 जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति

IMG 20251111 WA0041 IMG 20251111 WA0040

सदर क्षेत्र की 20 जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति

महराजगंज।

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महराजगंज 11 नवंबर । सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए क्षेत्र की 20 जर्जर और खराब सड़कों के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बताया कि मेरे प्रस्ताव पर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद और जनहित की भावना से प्रेरित होकर क्षेत्र के विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के जीर्णोद्धार से ग्रामीण अंचल में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सुविधाओं को सर्वोपरि मानती है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मूलभूत क्षेत्रों में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिन सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति मिली है, उनमें मुख्य मार्गों के साथ कई ग्रामीण संपर्क मार्ग भी शामिल हैं, जिससे गांव-गांव तक विकास की राह खुलेगी। विधायक कन्नौजिया ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी ताकत है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!