A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:एस एम डी सी का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

IMG 20251112 WA0046दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय हाई स्कूल मधुवन खैरटिया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 07 नवम्बर 2025 से आरंभ होकर 08 नवम्बर 2025 को संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में राजकीय बालिका हाई स्कूल सागो बांध, राजकीय हाई स्कूल चांगा एवं राजकीय हाई स्कूल चोना के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान समिति के गठन, सदस्यों की संख्या, समिति के उद्देश्यों, क्रय प्रक्रिया, पीएफएमएस, जेम पोर्टल, वित्तीय अभिलेखों के संधारण, सामुदायिक अभिप्रेरण, अन्य विभागों से समन्वय एवं विद्यालय विकास योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों द्वारा विकास योजना तैयार कर उसका प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

जनपद स्तरीय प्रशिक्षक अमर सिंह एवं सत्य नारायण कन्नौजिया ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर श्री अरुण कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल दीघुल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

भूखंड दानदाता मानसिंह गोंड ने विद्यालय के सतत विकास हेतु सहयोग का आश्वासन देते हुए भविष्य में भी हरसंभव मदद करने की बात कही।
समापन सत्र में प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल मधुवन खैरटिया ने सभी अभ्यागतों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!