A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*बिहार चुनाव में जिविका दीदी ने महागठबंधन की आस पर फेरा पानी* – लाल टोपी राजू सोनी, राजनांदगांव(छत्तीसगढ़)

*बिहार चुनाव में जिविका दीदी ने महागठबंधन की आस पर फेरा पानी* – लाल टोपी राजू सोनी, राजनांदगांव(छत्तीसगढ़)

प्रेस विज्ञप्ति
राजनांदगांव(छत्तीसगढ़)

*बिहार चुनाव में जिविका दीदी ने महागठबंधन की आस पर फेरा पानी*
– लाल टोपी राजू सोनी, राजनांदगांव(छत्तीसगढ़)

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले का माहौल गर्म है। आज की रात उन उम्मीदवारों और समर्थकों के लिए लंबी साबित हो रही है, जिन्होंने दिन-रात एक कर चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी। एक्जिट पोल ने आधी तस्वीर जनता के सामने रख दी है, लेकिन असली हक़ीक़त कल सामने आएगी।

पहले चरण में एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही अपनी बढ़त का दावा कर रहे हैं, जबकि 11 नवम्बर का मतदाता अब भी खामोश है। बिहार का यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा–जेडीयू सरकार को कमजोर करार देते हुए निशाना साधा, वहीं भाजपा ने आरजेडी और कांग्रेस पर ‘जंगलराज’ की वापसी का आरोप लगाया।

राजनांदगांव से गए कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने बताया कि “कांग्रेस का ‘वोट चोर’ नारा प्रदेश में तेजी से फैला है।” वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्होंने 25 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर यह महसूस किया कि तेजस्वी यादव की पार्टी 100 से अधिक सीटों पर मजबूत स्थिति में है, परंतु सरकार बनाने में महागठबंधन नाकाम रहेगा।

एनडीए ने इस बार जमीनी स्तर पर “जिविका दीदी” के सहारे महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाई है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने जिविका दीदी समूहों के माध्यम से गांव-गांव संपर्क साधकर महिलाओं में विश्वास जगाया है। यही वह फैक्टर है जिसने महागठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

‘दिल्ली धमाका’ और राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान का असर मतदाताओं पर सीमित दिखाई दे रहा है। अब सबकी नजरें कल के नतीजों पर टिकी हैं — किसकी सुबह अच्छी होगी और कौन चैन की नींद सो पाएगा, यह देश कल दोपहर तक जान जाएगा।

वहीं, 15 नवम्बर से पश्चिम बंगाल चुनाव की बिगुल बजने की भी चर्चा तेज हो गई है। बिहार के नतीजे ही तय करेंगे कि अगला राजनीतिक तापमान किस ओर जाएगा।
आज गुरूवार है और कल शुक्रवार,
आपक लाल टोपी राजू सोनी राजनांदगांव

RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor
Indian Council of press,Nagpur
Journalist
All India Media Association
Nagpur District President
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!