A2Z सभी खबर सभी जिले की

*बिहार विजय का जश्न: नए बस स्टैंड पर सारंगी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

अमित पाटीदार/सारंगी

बिहार में मिली जीत के बाद सारंगी मंडल में उत्सव का माहौल रहा। नए बस स्टैंड पर मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ के नेतृत्व में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं उत्साही कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और जीत का भव्य जश्न मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर की गई इसके बाद सभी ने मिलकर फटाके फोड़े और खुशी का इज़हार किया। पूरे क्षेत्र में विजय के नारों और उमंग का माहौल देखने लायक था

मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत सक्रिय, समर्पित और उर्जावान कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सभी ने संकल्प लिया कि आगे भी संगठन को मजबूत करते हुए जनता तक विकास और जनसेवा का संदेश पहुंचाते रहेंगे कार्यकर्ताओं ने जीत को एक ऐतिहासिक पल के रूप में मनाया।

IMG 20251114 WA0002 2

इस अवसर पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य जितेंद्र गेहलोत पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी , मंडल महामंत्री पवन गुर्जर ,रामचंद्र भूरिया, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा , वरिष्ठ भाजपा नेता परमानंद पाटीदार,जन जाती मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी,उपाध्यक्ष दिनेश पारगी ,मंडल मंत्री निलेश पाटीदार,, गंगाखेड़ी सरपंच जितेंद्र भाई मीडिया प्रभारी सुरेशचंद्र परिहार ,सोशल मीडिया प्रभारी जयराज भट्ट,आईटी सेल दीपक पाटीदार , जितेंद्र कटारा, जीतेंद्र वर्मा, प्रेमदास बैरागी ,दशरथ देवदा,सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!