A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा ने 13 संभागों के प्रभारी किए, सिंगरौली जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता कांत देव सिंह को भी मिला प्रभार

भाजपा ने 13 संभागों के प्रभारी किए, सिंगरौली जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता कांत देव सिंह को भी मिला प्रभार

भोपाल। मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संभागीय प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। शुक्रवार देर रात जारी सूची में दस की बजाय 13 संभागीय प्रभारी बनाए गए हैं। खंडेलवाल ने संगठन की दृष्टि से जबलपुर से अलग करके छिंदवाड़ा, उज्जैन से अलग करके मंदसौर और इंदौर से अलग करके निमाड़ को नया संभाग बनाया है। इनमें उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी लता वानखेड़े, जबलपुर के राहुल कोठारी, सागर गौरव रणदिवे, ग्वालियर की निशांत खरे, चंबल की अभय यादव, रीवा की विजय दुबे, शहडोल की गौरव सिरोठिया, नर्मदापुरम की कांतदेव सिंह, भोपाल की तेजबहादुर सिंह और इंदौर की रणवीर रावत को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि तीन संभाग में से छिंदवाड़ा की डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, निमाड़ की सुरेन्द्र शर्मा और मंदसौर की जिम्मेदारी सुरेश आर्य को दी गई है। इनमें से सुरेश आर्य पूर्व संगठन मंत्री हैं, जबकि गौरव सिरोठिया पूर्व जिलाध्यक्ष सागर और अभय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष टीकमगढ़ भी शामिल हैं। जिन्हें संभाग का प्रभारी बनाया गया है, उनमें से अब किसी को भी कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी नहीं मिलेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!