
व्यापारी सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और बिजली पर बोले मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
फरीदपुर (बरेली)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की फरीदपुर नगर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से प्रचंड बहुमत की सरकार 2027 में योगी जी के नेतृत्व में फिर से बनेंगी
। यह कार्य व्यापार मंडल वातावरण निर्माण करके करेगा। व्यापारी को अब व्यापार में धन लगाने की जरूरत है ना कि घर और बैंक में रखने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और आवागमन के साधन के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था 24 घंटे है। आप सभी को अपने धन का उपयोग व्यापार में बढ़ाना चाहिए उत्तर प्रदेश व्यापारियों के लिए सबसे अधिक सुरक्षित जगह है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक प्रोफेसर डॉक्टर श्याम बिहारी लाल ने व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए व्यापारी एकता पर बल दिया और कहा कि बीजेपी व्यापारियों के लिए सबसे अधिक सहयोगी पार्टी है तो व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। व्यापारियों की सुरक्षा इस सरकार में पहला कदम है। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारीयों से ईमानदारी और लगन से कार्य करने अपील करते हुए कार्यकर्ता, पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई। जिसमें नगर अध्यक्ष संजीव शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद अंसारी गुड्डू, उपाध्यक्ष शानू प्रताप सिंह, इमरान, साजिद, अमित, महामंत्री आलोक शर्मा, विशाल, संयुक्त महामंत्री निर्दोष जयसवाल, मंत्री अंकित शुक्ला, अनुज अग्रवाल, महिला तहसील अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, महिला महामंत्री दीपा शुक्ला, महिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से संरक्षक महेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, राजीव शुक्ला, प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुधीश पांडे, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश शुक्ला, अमित तोमर, अमिताभ सिंह, ओमवीर गुर्जर आदि ने विचार रखें। संचालन वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट ने किया।













