A2Z सभी खबर सभी जिले की

Breking news:रीवा–रांची मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पिकअप की भीषण टक्कर से बाइक सवार की मौत, तेज धमाके से दहला जाबर गांव

रीवा–रांची मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पिकअप की भीषण टक्कर से बाइक सवार की मौत, तेज धमाके से दहला जाबर गांवIMG 20251122 090226

दुद्धी सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_ कोतवाली क्षेत्र के जाबर/शाहपुर मार्ग पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रीवा–रांची मार्ग पर कन्हर पुल से पहले सुबह करीब 6 बजे दुद्धी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने होंडा बाइक (KA 01EC 1667) में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार विश्वनाथ यादव (44) पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी घूमा की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत के बाद बाइक के परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए, जबकि युवक सड़क पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ गया।

घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर आग ताप रहे जाबर निवासी दीपक कुमार ने जब तेज धमाके जैसी आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचा। हादसे की भयावह स्थिति देख उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने पिकअप वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!