
बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पौडी फतेहपुर में अतिक्रमण एवं बारिश और इंजीनियरो की हड़ताल के कारण बंद पड़े कार्य पुनः प्रारंभ किए गए हैं ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए थे कि सरपंच सचिव द्वारा राशि निकालकर आहरण कर ली गई जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है मौका स्थल पर जाकर देखा तो कार्य गुणवत्ता योग मटेरियल से निर्माण चल रहा है और सरपंच सचिव से जानकारी ली की कार्य लेट क्यों हो गए हैं तो सरपंच सचिव का कहना है की जिस जमीन पर निर्माण कार्य स्वीकृत हुए थे उस जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण लेट हुए हैं पहले अतिक्रमण को हटाया गया और उसके बाद कार्य प्रारंभ किया तो उसके बाद बरसात चालू हो गई बरसात खत्म होते ही कार्य प्रारंभ करना था लेकिन कुछ महीने इंजीनियर हड़ताल पर रहे और इंजीनियर की हड़ताल खत्म होते ही कार्य प्रारंभ किए गए हैं जो कि मौका स्थल पर कार्य प्रगति पर है






