A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:संविधान दिवस पर विंढमगंज क्षेत्र में भव्य पदयात्रा, अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित

 

विंढमगंज/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_

विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढवा धरती डोलवा गांव में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को भव्य पद यात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भारत के संविधान की छाया-प्रतिलिपि लेकर शामिल हुए।IMG 20251126 WA0057 1 पदयात्रा कंपोजिट विद्यालय धरती डोलवा होते हुए पुनः बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुँची, जहाँ प्रतिभागियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धरती डोलवा सुरेंद्र पासवान ने संविधान के महत्व और उसके अभ्यास पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व प्रधान मेदनीखाड़ मुन्ना लाल गौतम ने संविधान की मूल भावना, उसकी उपयोगिता और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी।IMG 20251126 WA0055 1

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, संजय डिजे, राजेश रावत, अमरेश भारती, सुभाष भारती, अनील भारती, मंजेश भारती, मनीषा कुमारी, रुकमणि देवी, अनीता देवी, सीता देवी, नंदलाल भारती, गीता देवी, नैना देवी, कुसुम, रूपमिनी देवी, कुंती देवी, अमरावती देवी, कुलवंती देवी, पनवा देवी, रुचि देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले की भी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का गरिमा पूर्ण माहौल और भी सुदृढ़ हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!