A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

पिथौरा से श्री रामलला दर्शन हेतु तीर्थ यात्री रवाना

पिथौरा से श्री रामलला दर्शन हेतु तीर्थ यात्री रवाना

पिथौरा से श्री रामलला दर्शन हेतु तीर्थ यात्री रवाना

1001756725

तिलक राम पटेल (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल दैनिक पेपर समृद्ध भारत)

राज्य सरकार की पहल से मिल रहा अयोध्या धाम दर्शन का अवसर

पिथौरा। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रियों के दल को पिथौरा जनपद पंचायत परिसर से हरी झंडी दिखाकर भव्य रूप से रवाना किया गया। परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा घृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम घृतलहरे, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्हें सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दीं

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा घृतलहरे ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह योजना आमजन को धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। सरकार द्वारा निःशुल्क सुविधाओं, सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था और तीर्थस्थलों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाने से समाज के उन वर्गों को भी दर्शन-पूजन का अवसर मिल रहा है, जिनके लिए ऐसी दूरस्थ यात्राएँ पहले कठिन थीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही यह पहल आस्था, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करती है

 

तीर्थयात्रियों ने भी प्रस्थान से पूर्व योजना के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों का कहना था कि शासन की इस पहल ने उन्हें जीवन में पहली बार अयोध्या धाम जाकर श्री रामलला के दर्शन करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने यात्रा के उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना की और कहा कि यह योजना वास्तव में जनकल्याण और जनभावनाओं को सम्मान देने का उत्तम उदाहरण है

 

जनपद पंचायत परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में यात्रियों को विदा किया गया। उपस्थित सभी जनों ने यात्रियों को शुभकामनाएँ दीं। तीर्थयात्रियों का यह दल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या धाम पहुँचेगा, जहाँ श्री रामलला के गरिमामय दर्शन-पूजन की व्यवस्था राज्य सरकार के सहयोग से सुनिश्चित की गई है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!