A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसागर

प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल का विधायक लारिया के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

FB IMG 1764220911889

FB IMG 1764220918425

FB IMG 1764220924823

FB IMG 1764220932238सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहली बार सागर पहुंचे। इस दौरान खंडेलवाल के नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के पंचदेव मंदिर स्थित रजाखेड़ी निवास पर पहुंचने पर विधायक लारिया ने जोरदार एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत , पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव , पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ,सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े , प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे , प्रदेश महामंत्री श्रीमती नंदिता पाठक, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,सागर विधायक शैलेन्द्र जैन , शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस दौरान नारों की अनुगुंजन के मध्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित एक-एक कार्यकर्ता से अपनी निकटता जाहिर करते हुए आत्मीय मुलाकात कर स्नेहिल संवाद किया। विधायक ने गौर जयंती के पावन अवसर पर निवास पधारे प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को डाॅ.गौर साहब की मूर्ति भेंटकर पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया एवं सम्मानित अतिथियों का भावपूर्वक तथा सम्मान किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण, पाषर्दगण समेत कई प्रमुख नेता, भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!