

पथरिया विधानसभा क्षेत्र के अजब धाम फतेहपुर पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री लखन पटेल पशुपालन डेयरी विभाग एवं स्वतंत्र प्रभार भाजपा बूथ केंद्र पर भव्य स्वागत हुआ जिसमें जनपद अध्यक्ष मंगल कुशवाह भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीनदयाल पटेल अजब धाम, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, शासकीय ठेकेदार राम विशाल पटेल, शिवम चौरसिया निक्कू यादव संदीप यादव आदि सभी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही मंत्री जी ने कहा सभी कार्यकर्ता भाव निष्ठा के साथ कार्य करें ताकि एक भी मतदाता एस आई आर सर्वे से छूट न जाए और शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचे जैसे राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास आदि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचना चाहिए















