देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प—पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ शपथ ग्रहण
महराजगंज।
रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
जनपद महराजगंज में संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ ली।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय का आधार है। उन्होंने सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम केअवसर पर पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारी, अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।