A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोर

बिजनौर में दुखद हादसा : शॉर्ट सर्किट से आवास में आग लगने से मॉडर्न ऐरा स्कूल की प्रिंसिपल की बूढ़ी मां का निधन

Today

बिजनौर में एक घर में आग लगने से निजी स्कूल की प्रिंसिपल की 70 वर्षीय मां की दम घुटने से मौत हो गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह घटना बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के मंडावर रोड पर स्थित मॉडर्न एरा स्कूल के पीछे बने स्टाफ आवास में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। जिस समय आग लगी, प्रिंसिपल सीमा विश्वास की मां अर्चना विश्वास (70) घर में अकेली थीं।

आग लगने के बाद घर में घना धुआं भर गया, जिससे दम घुटने के कारण अर्चना विश्वास बेहोश हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने दम घुटने को ही मौत का कारण बताया।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो चुका था।

एफएसओ शीर्षपाल ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आग बुझा दी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!