शर्मनाक : देवघर में मूक बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बर्बर मारपीट भी। “मधुपुर अनुमंडल के लाललबाद रोड स्थित एक स्कूल के पास अज्ञात मूक-बधिर नाबालिग बालिका गंभीर अवस्था में मिली। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म और बर्बर मारपीट की गई है। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें। ऐसी घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।”