

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *महिला वर्ल्डकप विजेता टीम की सदस्य मध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड की प्रतिभावान बेटी सुश्री क्रांति गौड़ का सागर आगमन पर शिक्षक संदर्भ समूह सागर की टीम द्वारा गिजूभाई बाल रत्न से समूह के राज्य संचालन समिति सदस्य एवं जिला संरक्षक संजय श्रीवास्तव गौर नगर संकुल प्राचार्य , राज्य कोर कमेटी सदस्य एवं सागर जिला समन्वयक श्रीमति कृष्णा साहू, दीपा अहिरवार सागर ब्लॉक समन्वयक , विजय गौड़ मालथोंन ब्लॉक समन्वयक द्वारा किया गया । साथ ही आगामी दिवसों में राज्य स्तर पर आयोजित होने कार्यक्रमो हेतु आमंत्रित किया। गिजू भाई बाल रत्न सम्मान हेतु सुश्री क्रांति गौड़ ने समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं । यदि ठान ले तो विषम परिस्थितियों के बावजूद भी हम लक्ष्य प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा अभी तो ये उनकी शुरुआत है आगे ऐसे ही सतत बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त कर लोगों को प्रेरित करेंगी और देश के साथ समूचे बुंदेलखंड का नाम पूरी दुनिया में चमकती रहेगी। शिक्षक संदर्भ राज्य कोर कमेटी सदस्य एवं सागर जिला समन्वयक श्रीमति कृष्णा साहू ने सुश्री क्रांति गौड़ एवं उपस्थित जनमानस को अपने समूह के उद्देश्य और गिजुभाई बधेका जैसे महान शिक्षाविदों के जीवन से प्रेरित करते हुए कहा कि गिजू भाई बलदेवों भाव के प्रणेता है अर्थात बालक के ईश्वर का स्वरूप माना है , विद्यालय मंदिर है और बालक उसके देवता। गिजूभाई ने सदा ही बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रयास किया और उनकी पुस्तक बच्चों की रुचि अनुसार उनके सर्वांगीण विकास हेतु समाज ,शिक्षकों , पालकों को मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। क्रांति बच्चों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत कर रही है जो की एक विषम परिस्थितियों में भी उसे कर आज इतने बड़े मुकाम पर अपनी जगह बना पाई है । सभी बच्चे क्रांति से प्रेरणा ले , शिक्षक उन्हें उदाहरण के रूप कक्षाओं में प्रस्तुत करें , इनके जीवंत उदाहरण से प्रेरणा लेकर बच्चे भी अपने रुचि के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त कर गुदड़ी के लाल बन सकते है।यदि मन में दृढ़ विश्वास है तो लक्ष्य दूर नहीं होता। समूह के राज्य संचालन समिति के सदस्य प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने कहा कि महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर हमारी बुंदेल खंड का गौरव छतरपुर जिले की बेटी क्रांति गौड़ पर हम सभी को गर्व हैं एक छोटे से गांव से निकलकर आज वर्ल्डकप का सफ़र पूर्ण कर पूरी दुनिया में हमारे बुंदेलखंड और देश का नाम रोशन किया
आपने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम का जो अद्भुत परिचय दिया वह प्रशंसनीय था। यह जीत निश्चित तौर पर देश में महिला क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत अवश्य करेगी। ब्लॉक समन्वयक विजय गौंड ने कहा कि वह बुंदेलखंड का गौरव हैं । वह समाज की बेटी है, बेटी ने अपने माता-पिता, गुरु ,समाज के साथ समूचे बुंदेलखंड का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। क्रांति ने भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज हैं और उन्होंने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में धूल चटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह यूपी वॉरियर्स के साथ उनकी सफलता की कामना करते हैं।सागर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती दीपा चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा– बेटी से ही कल है। बेटियां ही एक सशक्त, सुसंस्कारित देश का निर्माण करती है। प्रलय और निर्माण नारी की गोद में पलते हैं। समूह की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने उनका ऑटोग्राफ लेने आतुर थे। उनके साथ पिता मुन्नालाल और भाई मयंक कुमार गौड़ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर समूह के सदस्य शिक्षक सतीश कटारे, संगीता ठाकुर, प्रीति यादव, निधि कटारे, ज्योति , शशांक मिश्रा आदि, उनके समाज के गणमान्य नागरिक एवं अनेक चाहने वाले बच्चे ,बड़े, बूढ़े उपस्थित रहे।







