
बाड़मेर। राजस्थान के अंदर इन दिनों लगातार हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जोधपुर, बीकानेर और अलवर के बाद अब बाड़मेर जिले में हार्ट अटैक से लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। राणी गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन दशक से लैब टेक्नीशियन मनमोहन सिंह सेवाएं दे रहे थे। मनमोहन सिंह एक मरीज को बेहतर इलाज दिलाने के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान उनको कार के भीतर हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।













