उत्तर प्रदेशबस्ती

परसरामपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया

दूल्हे पर लगा धर्म परिवर्तन करने का आरोप हुआ गिरफ्तार

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती, 30 नवंबर 2025 

थाना परसरामपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने से जुड़े एक प्रकरण में गोंडा जिले के युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार युवक पर एक लड़की से अपना धर्म छुपाकर दोस्ती करने, संबंध बढ़ाने और शादी के बहाने भ्रमित करने का आरोप है।

मामला थाना परसरामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 348/2025 से संबंधित है, जिसमें उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के साथ-साथ 302 बीएनएस के तहत धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे येरता करिगहना मोड़ से आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार युवक की पहचान साजिद अली पुत्र वाजिद अली, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोकइया, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार साजिद ने लड़की के सामने अपनी वास्तविक पहचान और धर्म छुपाया था। मामला शादी तक पहुंच गया और परिवार की सहमति से विवाह की तैयारी भी की गई।

विवाह के दिन बारात में दूसरे समुदाय के लोगों की मौजूदगी देखकर गांव वालों और रिश्तेदारों को शक हुआ। संदेह की सूचना विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय पदाधिकारी को दी गई, जिसके बाद भी सिंधु परिषद के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करते हुए दूल्हे सहित कुल 14 लोगों को थाने लाया और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की।

जांच में धर्म परिवर्तन का प्रयास पाए जाने पर साजिद अली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी को बाद में न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडेय

– उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र

– कॉन्स्टेबल हरिओम यादव, थाना परसरामपुर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!