A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की वाद–विवाद प्रतियोगिता संपन्न

लक्ष्मी कान्त सोनी

हमीरपुर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की वाद–विवाद प्रतियोगिता संपन्न

हमीरपुर। रिज़र्व पुलिस लाइन के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 30 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के बीच वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में बेहतरीन पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, फुट पेट्रोलिंग तथा खुफ़िया तंत्र की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों ने प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए। रिक्रूट आरक्षियों ने पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए निरीक्षक स्तर के तीन जजों की नियुक्ति की गई, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन करते हुए रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। मूल्यांकन के आधार पर प्रथम पाँच स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रिज़र्व पुलिस लाइन, निरीक्षक रिज़र्व पुलिस लाइन, प्रभारी आरटीसी सहित समस्त आईटीआई/पीटीआई स्टाफ और संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!