A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राजोद थाने के एसआई को रंगे हाथों रिस्वत लेते हुए पकड़ा

 

 

IMG 20251201 192947

धार जिला ब्युरो गोपाल मारु की रिपोर्ट

सरदारपुर। राजोद थाने में पदस्थ एसआई विक्रमसिंह देवड़ा को सोमवार को लोकायुक्त ने 10000 रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। राजोद थानांतर्गत ग्राम अकोलिया में मुन्नालाल राठौड़ का अपने भाई से जमीन विवाद चल रहा था उक्त मामले में एसआई विक्रम देवड़ा द्वारा 15000 रुपए के रिश्वत की मांग की जा रही थी फरियादी द्वारा 12000 रुपए में मामले को निपटाने का कहा गया। फरियादी मुन्नालाल राठौड़ व जीवन द्वारा सोमवार को एसआई विक्रम देवड़ा को दलाल अंबाराम सिंगार के माध्यम से 10000 की रिश्वत लेते राजोद थाने में पकड़ा गया । लोकायुक्त द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई व आगामी कार्यवाही के लिए ग्राम पंचायत राजोद लाया गया जहां कार्यवाही की गई। लोकायुक्त निरीक्षक प्रतिमा तोमर ने बताया कि फरियादी मुन्नालाल राठौड़ और जीवन राठौड़ से जमीन विवाद के मामले में जमानत एवं ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में फरियादी जीवन एवं मुन्नालाल से 12000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। लोकायुक्त द्वारा उक्त मामले को सत्यापन कर आज ट्रैप किया गया व अपराध पंजीबद्ध कर आज कार्यवाही की गई जिसमें बिचौलिए अंबाराम सिंगार को 10000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। फरियादी द्वारा पूर्व में 2000 रुपए में ट्रैपिंग में दिए गए थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!