A2Z सभी खबर सभी जिले की

विजय कुमार दुबे सांसद कुशीनगर ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव  से की मुलाकात सौंपा मांगपत्र

FB IMG 1764603962942 FB IMG 1764603969776

कुशीनगर/उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

आज विजय कुमार दुबे सांसद कुशीनगर ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव  से की मुलाकात। रेलमंत्री से मिलकर कर लोकसभा कुशीनगर से जुड़े रेल संबंधी महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की और जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को उनके समक्ष रखा। जिसमें प्रमुख रूप से खड्डा नगर को जाम से निजात दिलाने हेतु सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग पर ROB निर्माण एवं पडरौना में 68-B अंडरपास एवं 67-C ROB के निर्माण कार्य में तेज़ी के साथ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण व विस्तार कार्य में प्रगति तथा कठकुईआ रेलवे स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग की । इसके अलावा जनता की सुविधाओ एवं विकास की गति और क्षेत्र की प्रगति, हेतु विचार विमर्श किया।

 सांसद ने सभी  कार्य हेतु मांग पत्र मंत्री जी को दिया   एवं रेलमंत्री जी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई और शीघ्र धरातल पर उतारने का पूर्ण आश्वासन सांसद जी को दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!