
नालसा नईदिल्ली के आदेशानुसार एवम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के दिशा निर्देश में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांजन दिवस के सुअवसर पर आज दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक के सफल दिशानिर्देश में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी के बैनर तले “सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विकलांगता-समावेशी समाजों को बढ़ावा देना” विषय पर मिडिल स्कूल फतेहपुर, टेकारी में साउथ बिहार यूनिवर्सिटी के विधि छात्रों के उपस्थिति में एक वेबिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों, न्याय तक पहुँच, और RPwD Act, 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव अरविंद कुमार दास ने बताया कि विधिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को कानून के प्रति जागरूक करना और नालसा द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराना था, ताकि वे आसानी से इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगों की सहायता के लिए डालसा हमेशा तत्पर है।दिव्यांगों से किसी भी परेशानी की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गयाजी से सहायता लेने का आग्रह किया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ पर




