।। ग्राम पंचायत सोनबरसा तथा पोखरनी में विकास कार्य के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा।।
।। भ्रष्टाचार का मामला जब तक मीडिया मे नहीं आता तब तक नहीं टूटती जिम्मेदारों की नींद।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। विकास कार्यों के नाम पर मनरेगा में फर्जीवाड़ा मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी।।
💫 सोनबरसा महेश के खेत के दक्षिण तालाब का जिर्णोद्धार कार्य तथा पोखरनी मे शहीद राजा उदय प्रताप नारायन सिंह अमृत सरोवर निर्माण कार्य मे फर्जी हाजिरी।
04 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
बहादुरपुर – बस्ती ।। धरातल पर नहीं मिले मज़दूर का कागजों में फर्जी मजदूरों की हाजिरी का खेल। ग्राम पंचायत सोनबरसा तथा पोखरनी में विकास कार्य के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा। अधिकारियों की मेहरबानी कागजों में दिखाई जा रही 50 मजदूरों की फर्जी हाजरी। अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी हाजिरी के जरिए सरकारी धन के बंदरबांट की चल रही तैयारी। ग्राम प्रधान,सचिव अन्य अधिकारियों की मिली-भगत से ग्राम पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार का फर्जीवाड़ा। ग्राम प्रधान की मनमानी बिना काम मजदूरों की फर्जी हाजिरी मौके पर नहीं मजदूर। अफसरों की मिली भगत सरकारी धन का दुरुपयोग ग़रीबों का हक मार अपनी जेबें भरने में लगे जिम्मेदार। ग्राम पंचायत सोनबरसा तथा पोखरनी में फर्जी हाजिरी सचिव एवं प्रधान का कारनामा हो रहा है उजागर।
भ्रष्टाचार का मामला जब तक मीडिया मे नहीं आता तब तक नहीं टूटती जिम्मेदारों की नींद। ब्लाक बहादुरपुर के सोनबरसा में 50 तथा पोखरनी ग्राम पंचायत के दो साइडों पर लगभग 50 मज़दूरों की फोटो अपलोड मज़दूरों की फर्जी हाजिरी से जुड़ा मामला।
















