A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

कलेक्टर कार्यालय में बन रहे पुस्तकालय का कलेक्टर ने

FB IMG 1764935928721सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर कार्यालय में बन रहे पुस्तकालय को शीघ्र शुरू किया जाएगा। यह बात कलेक्टर संदीप जी आर ने कलेक्टर कार्यालय में बन रहे पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय का उद्देश्य ज्ञान अर्जन को सुलभ बनाना है। पुस्तकालय के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ यहां आने वाले आमजनों, युवाओं, विद्यार्थियों आदि के लिए भी सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासकीय कार्य की दृष्टि से इस पुस्तकालय में विभिन्न विभागों के नियम, विनियम, अधिनियम समेत कानून एवं संविधान संबंधी किताबें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलाबा सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान संबंधी आवश्यक पुस्तकों का संग्रह होगा, साथ ही अन्य साहित्यिक, रोचक किताबें भी यहां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हर किताब, चाहे वह किसी भी विषय की हो, किसी न किसी के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पुस्तकों को संकलित किया जाएगा। मौके पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!