
बरेली- सहोड़ा न्यूज_ जहां सरकार प्रदेश में जगह जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। बुल्डोजर से अवैध निर्माण गिरा रही है।इसके वाबजूद शीशगढ़ से बरेली जाने वाले मेंन रोड पर सहोड़ा बस स्टैंड की ये तस्वीरे कुछ और ही बयान कर रही है। जहां चाट, चाऊमीन के ढेले वालों ने राहगीरों के लिए बनाए गए यात्री टीन सैड पर ही कब्जा कर लिया है। जिसके कारण राहगीरों को घंटों खड़े रहकर बस, ऑटो का इंतजार करना पड़ता है, इनको बैठने के लिए जगह ही नही मिलती। यहाँ के CSC संचालक मोहित ने बताया इन ठेलों की बजह से यहाँ अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और आते – जाते लोग भी चोटिल हो जाते हैं।





