?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कम गहना-कपड़ा चढ़ाने पर विवाद,  शादी टूटी , पुलिस की मौजूदगी में समझौता

कम गहना-कपड़ा चढ़ाने पर विवाद,  शादी टूटी , पुलिस की मौजूदगी में समझौता

WhatsApp Image 2025 12 06 at 16.54.23 WhatsApp Image 2025 12 06 at 16.54.24
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिंडरा गांव में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि विवाह रस्मों के दौरान लड़के पक्ष द्वारा चढ़ाए गए गहना–कपड़ों की मात्रा लड़की पक्ष को कम लगी। जयमाल तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन मड़वा की रस्म के दौरान चढ़ावे में चांदी की पायल, मंगलसूत्र और मात्र दो साड़ियां दिए जाने पर लड़की पक्ष नाराज हो गए और विवाह से साफ इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी शिव नारायण के बड़े बेटे पप्पू कुमार की शादी पिंडरा लक्ष्मीपुर गांव की एक युवती से तय की गई थी। 29 नवंबर को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर बरक्षा चढ़ाकर गए थे। इसके बाद 5 दिसंबर को शादी की तिथि निर्धारित हुई। तय दिन पर धूमधाम से बारात पिंडरा लक्ष्मीपुर पहुंची, जहां बरातियों का स्वागत जलपान और भोजन से किया गया। जयमाल समारोह भी खुशी-खुशी सम्पन्न हुआ, लेकिन इसके बाद जैसे ही विवाह की अगली रस्में शुरू हुईं, स्थिति बिगड़ने लगी। चढ़ावा कम होने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि बरक्षा के अनुरूप चढ़ावा नहीं चढ़ाया गया है। इसी विवाद के बीच उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर कई बराती मौके से वापस चले गए। वहीं, लड़के पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें वहाँ बंधक बनाकर रोका गया है। इस पर लड़के पक्ष ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही हाटा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने आने के लिए कहा। थाने में प्रभारी कोतवाल रामचरन सरोज की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा। लड़की पक्ष अपने निर्णय पर अडिग रहा और शादी से इंकार कर दिया। इस पर आगे का विवाद बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाया। काफी बातचीत के बाद दोनों परिवार आपसी सुलह के लिए तैयार हुए और अपने-अपने लेनदेन का निपटारा किया। कोतवाल रामचरन सरोज की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है इसके बाद दोनों परिवार अपने घर लौट गए। यह घटना स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग शादी में बढ़ते दिखावे और चढ़ावे की परंपराओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!