A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बीती रात कार हादसे मे दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।

अयोध्या।
थाना कैंट क्षेत्र के मीरनघाट में शनिवार/रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों छात्र रात में कार चलाना सीखने के लिए घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर उद्यान विभाग के पास स्थित एक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।IMG 20251207 222941 घटना में अक्षय सिंह (15) पुत्र राकेश सिंह निवासी नाका हनुमानगढ़ी और फागुन विरमानी (17) पुत्र रितेश विरमानी निवासी सीता सिंह की गली रिकाबगंज की मौत हो गई। वहीं हर्ष नारायण अग्रहरि (18) पुत्र उदय नारायण अग्रहरि निवासी देवनगर कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अक्षय और फागुन को मृत घोषित कर दिया। हर्ष की नाजुक हालत को देखते हुए उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।मृतक अक्षय के पिता राकेश सिंह पेशे से पत्रकार हैं। हादसे की सूचना पर रिकाबगंज चौकी और बाद में पोस्टमार्टम हाउस में पत्रकारों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों शवों का पंचनामा रिकाबगंज चौकी में होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!