
धनबाद
कतरास: भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में शनिवार को परिनिर्वाण दिवस पर श्यामडीह डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थल से बाबा साहब परिनिर्वाण के उपलक्ष्य पर पैदल मार्च निकाला गया। रैली के पूर्व श्यामडीह में बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्यामडीह से रैली निकाली गयी. रैली शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए कतरास थाना चौक पहुंची, जहां रैली नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बाबा साहब के उपलब्धियों के बारे में अपनी बातो को रखा तथा केंद्र सरकार के नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा डा भीमराव अंबेडकर साहब के संविधान बचाने के लिए भीम आर्मी किसी भी हद तक जा सकती है। बाबा साहब पर टिप्पणी करना बंद करो। मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला प्रभारी संजय राम, झारखण्ड प्रदेश कोषाध्यक्ष खिरोधर दास, प्रदेश संगठन सचिव डब्लू हाड़ी, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष भीम दास, तोप चांची प्रखण्ड अध्यक्ष राजू जी, जिला महासचिव गौरी शंकर, विकास भुइयां, गणेश वाउरी, मोहित तुरी, संतोष पासवान, टूना कुमार, रमेश जी रमेश दास, भोला दास एवं सेकड़ो लोग उपस्थित थे.








