उत्तर प्रदेशबस्ती

।। स्वस्थ बच्चे को जबरन किये रखा एडमिट 14 दिन बाद हुई मौत।।

।। बच्चे की मौत के बाद परिवार का अस्प्ताल के बाहर हंगामा ।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

🏥 लाइफ लाइन हास्पिटल – बस्ती 🏥

।। एक बार फिर चर्चा मे आया बस्ती का दागदार लाइफ लाइन हस्पिटल, बच्चे की मौत के बाद परिवार का अस्प्ताल के बाहर हंगामा ।।

🏥 स्वस्थ बच्चे को जबरन किये रखा एडमिट 14 दिन बाद हुई मौत । हैवी डोज़ और गलत इलाज से हुई नवजात की मौत – परिजन का आरोप।

08 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।IMG 20251208 WA0288

🔥 14 दिन मे डॉक्टर तारिक अहसान ने जबरन वसूले हज़ारों रुपये ।

परिजनों ने दिया पुरानी बस्ती समेत अलाधिकारी को शिकायत पत्र। पहले भी लापरवाह अस्प्ताल पर हो चुकी है कार्यवाही। पूर्व मे डॉक्टर तारिक के खिलाफ लिख चुका है गंभीर धाराओ मे मुकदमा।अस्प्ताल बिना मानक के नाते पहले हो चुका है सीज़ ।

सुविधा शुल्क के दम पर लाइफ लाइन नवजात बच्चों के जान से खेलने मे नही कर रहा परहेज । दक्षिण दरवाजा अस्प्ताल रोड पर है लाइफ लाइन अस्प्ताल।

जनपद में मानक-विहीन निजी अस्पतालों के संचालन पर गंभीर सवाल– सीएमओ के संरक्षण में कई अस्पताल।

बस्ती का लाइफ लाइन अस्पताल एक बार फिर विवादों में।नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा। 40 दिन के भीतर दो मासूमों की मौत, सवालों के कटघरे में अस्पताल प्रबंधन से लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा।

लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई का अभाव, सिस्टम की लापरवाही ने ली मासूमों की ज़िंदगियां,अस्पताल की मनमानी का चल रहा है खेल। डॉक्टर तारिक एहसन पर गलत इलाज करने,हेवी डोज़ देने और 14 दिन तक जबरन भर्ती रखने का गंभीर आरोप। लाइफ लाइन अस्पताल के संचालक डॉ. तारिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा है दर्ज।

🏥 सवाल उठ रहा है कि सीज़ होने के बाद दोबारा अस्पताल कैसे खोल दिया गया?

पीड़ित परिवार का कहना है कि स्वस्थ बच्चे को दाखिल कर हजारों रुपये वसूले गलत इलाज करने से बच्चे की हुई मौत। पीड़ित परिवार ने पुरानी बस्ती पुलिस व प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

इससे पहले भी अस्पताल पर लापरवाही की शिकायत पर किया गया अस्पताल सीज़। जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर जनपद में संचालित मानक-विहीन अस्पतालों की उच्चस्तरीय जांच कराने की करेंगे मांग। पूरा मामला दक्षिण दरवाजा अस्प्ताल रोड पर है लाइफ लाइन अस्प्ताल का।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!