
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
मंगलवार 09 दिसंबर 2025
==============> नागपुर = नागपुर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, आईटीआई का नाम बदलकर अब इसे नया नाम ” संत जगनाड़े महाराज” सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दिया गया है। कल 08 दिसंबर सोमवार 2025 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी की मौजूदगी में इस संस्था का नाम परिवर्तन किया गया। संस्था का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य संतों के कार्यों से प्रभावित एवं धन्य भूमि है। संत ज्ञानेश्वर महाराज ने संत परंपरा की नींव रखी तथा संत तुकाराम जी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। आईटीआई नामकरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के साथ साथ विभाग की अपर मुख्य सचिव मनीषा शर्मा, विभागीय संयुक्त संचालक सरदेशमुख, संचालक व्यवसाय, शिक्षण व प्रशिक्षण संचालनालय नागपुर विभाग के सह संचालक वी•टी•देवतले, जिला व्यवसायिक शिक्षण , प्रशिक्षण अधिकारी एवं संस्था के उप संचालक एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।





