
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
मंगलवार 09 दिसंबर 2025
===============नागपुर > महाराष्ट्र राज्य मे स्कूलों की शैक्षणिक यात्राओं को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य मे अब से स्कूल की शैक्षणिक यात्राएं अब केवल राज्य परिवहन महामंडल की एसटी बसों से विद्यार्थियों की यात्राएं अनिवार्य होगी। शैक्षणिक यात्राओं के लिए निजि बस या स्कूल बस का उपयोग किये जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र राज्य के सहायक परिवहन विभाग आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय, उप क्षेत्रीय, अधिकारियों को इन का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के अनुसार यदि शिक्षा विभाग की शर्तों नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो संबंधित स्कूलों और वाहनों पर भी कार्यवाही हो सकती है। मालूम हो कि अभीतक कई निजी स्कूल शैक्षणिक यात्राओं के लिए अपनी निजि स्कूल बस या निजि बसों का उपयोग करते रहे हैं। आदेश के अनुसार अब महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की बसों का ही उपयोग स्कूल की शैक्षणिक यात्राओं के लिए करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शैक्षणिक यात्राओं के दौरान प्रति 50 विद्यार्थियों पर कम से कम 05 शिक्षकों को भी उनके साथ रहना होगा। यदि इन शैक्षणिक यात्राओं में स्कूल की छात्राएं भी शामिल होती हैं तो महिला शिक्षकों को भी उनके साथ जाना जरूरी होगा।









