A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

जोगता पुलिस ने नाटकीय ढंग से आरोपी को धर दबोचने में किया सफलता हासिल

लाखो का गहना लेकर भागे सूरज दास ने गहना बेचकर खरीदा अपाची बाइक

धनबाद *कतरास* : लगभग ढाई लाख के ज्वेलरी सहित कंप्यूटर लेकर फरार चल रहे जोगता थाना कांड संख्या 35/25 का मुख्य आरोपी व वारंटी सूरज दास को जोगता पुलिस ने नाटकीय ढंग से बोकारो जिला के पिंडरा जोरा से धर दबोचने में सफलता हासिल किया

बताते चले कि 1 नवंबर को कौशल कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ जोगता थाना क्षेत्र स्थित मुडीडीह 2 नंबर अपने घर जाने के लिए कतरास से टोटो बुक किया घर पहुँचने के बाद पत्नी को पता चला कि उसका ज्वेलरी और कंप्यूटर वाला बैग टोटो में ही छूट गया रात्रि होने के कारण सुबह टोटो की काफी खोजबीन किया गया परंतु वह नही मिला अंत मे भुक्तभोगी ने टोटो के खिलाफ जोगता थाना में कांड अंकित करवाया पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए अनुसंधान शुरू किया और लोकेसन के आधार पर सूरज दास का पैतृक गाँव तोपचांची थाना क्षेत्र के साधो बाद पहुँची परंतु आरोपी पुलिस को चकमा देकर सारे ज्वेलरी (लगभग ढाई लाख)लेकर वहाँ से फरार हो गया पुलिस को उसके घर से सिर्फ कंप्यूटर ही मील पाया तब से पुलिस अनुसंधान जारी रखी और रविवार देर रात नाटकीय ढंग से बोकारो जिला के पिंडरा जोरा से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया,वही आरोपी के पास से ज्वेलरी नही मील पाया क्योकि ज्वेलरी बेचकर वह अपाची बाइक खरीद लिया,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!