A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

हरिद्वार गोपाल आश्रम में वार्षिक कार्यक्रम पर संत भंडारे का आयोजन किया गया

संत महापुरुषों के दर्शन मात्र से ही मनुष्य के सभी संकट दूर हो जाते हैं

20251209 115242

ममता चौहान जिला संवाददाता

हरिद्वार 9 दिसंबर 2025 भूपत वाला रानी गली स्थित पीपल वाली गली में गोपाल आश्रम में वार्षिक कार्यक्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भर्ती इस वर्ष भी सतगुरु देव भगवान एवं गंगा मैया के शुभ आशीर्वाद से ब्रह्मलीन स्वामी गोपालानंद जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि का आयोजन सभी संतो के सानिध्य में हुआ।  इस अवसर पर बोलते हुए शिष्य स्वामी श्री रामानंद जी महाराज ने कहा कि सतगुरु की पावन शरण मनुष्य के भाग्य का उदय करती है और सतगुरु के पावन वचन हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते हैं। इस अवसर पर सभी संतों का आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त हुआ। संत मंडल आश्रम के परम अध्यक्ष महामंडलेश्वर राम मुनि जी महाराज, महंत कमलेश्वरानंद महाराज स्वामी कैलाशनंद महाराज स्वामी श्री धनेश्वर दास महाराज महंत शुभम गिरी जी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित रहे। IMG 20251209 WA0270

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!