।। हर्रैया में जान से मारने की धमकी दी, चार आरोपियों पर मुकदमा।।
।। बैट और डंडे से मनीष के साथ मारपीट।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। स्कूल जाते छात्र को बदमाशो ने बैट-डंडे से पीटा: हर्रैया में जान से मारने की धमकी दी, चार आरोपियों पर मुकदमा।।
11 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
हर्रैया थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक छात्र को कुछ लोगों ने बैट और डंडे से पीटकर घायल कर दिया। यह घटना बुधवार सुबह बेलाडे शुक्ल गांव के पास हुई। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदूरी खम्हुऊंवा गांव की संजू देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा मनीष जायसवाल बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज हर्रैया पढ़ने जा रहा था। रास्ते में बेलाडे शुक्ला गांव के पास उनके गांव के मनीष कुमार पुत्र श्यामू और शिवम शर्मा पुत्र अजय शर्मा ने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर मनीष को रोका।
💫 जान से मारने की धमकी दी—
उन्होंने बैट और डंडे से मनीष के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग भी किया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने जानकारी दी कि मामले में मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।










