
सारंगढ़ -बिलाईगढ़ :कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला में उन्नायक सेवा समिति रायगढ़ द्वारा संचालित संस्था “उम्मीद बरमकेला (आशा की एक किरण)” का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, खान-पान, साफ-सफाई एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और शिक्षकों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उनका हालचाल जाना, पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया तथा कक्षाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर से मुलाकात और बातचीत से बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पुष्पेंद्र राज एवं नायब तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






