
जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडे इंदौर मध्यप्रदेश से *15 साल बाद इंदौर नगर निगम के पार्षद अध्ययन दौरे पर*
नगर निगम के इतिहास में 15 वर्षों बाद महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में पार्षदों के तीन अध्ययन दल सूरत, नवी मुंबई एवं विशाखापट्टनम के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे।
दल क्रमशः 16–19 दिसंबर नवी मुंबई, 17–20 दिसंबर सूरत तथा 6–9 जनवरी विशाखापट्टनम का भ्रमण करेंगे। दौरे का उद्देश्य स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट, एसटीपी, अर्बन गवर्नेंस और आधुनिक सिटी प्लानिंग के नवाचारों का अध्ययन करना है।
महापौर ने सिटी बस कार्यालय में बैठक लेकर यात्रा व अध्ययन विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा—दोनों दलों के पार्षद इंदौर के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में इन शहरों के सफल मॉडल्स का अध्ययन कर उन्हें इंदौर में लागू करने की दिशा में कार्य करेंगे।





