A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दिल्ली से आ रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, खोराबार की 108 एंबुलेंस सेवा ने 6 घायलों को सुरक्षित एम्स पहुंचाया

दिल्ली से आ रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, खोराबार की 108 एंबुलेंस सेवा ने 6 घायलों को सुरक्षित एम्स पहुंचाया
गोरखपुर।
रामनगर बाईपास रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आ रही एक यात्री बस ने आगे चल रहे ट्रक में तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही खोराबार क्षेत्र से 108 एंबुलेंस सेवा की दो एंबुलेंस (संख्या UP32 BG 8810 एवं UP32 FG 1051) तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी श्रीलाल और ईएमटी प्रेमचंद्र ने घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आवश्यक मेडिकल सहायता देकर उनकी स्थिति को स्थिर किया गया।

इसके बाद एंबुलेंस पायलट वीरेंद्र और मुकेश ने पूरी सावधानी और तत्परता के साथ सभी घायलों को सुरक्षित रूप से एम्स अस्पताल पहुंचाया। समय पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से सभी मरीजों को तत्काल इलाज मिल सका और उनकी जान बचाई जा सकी।

इस घटना में 108 एंबुलेंस सेवा की मुस्तैदी, ईएमटी की चिकित्सकीय दक्षता और पायलटों की जिम्मेदार भूमिका ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं की अहमियत को साबित किया है।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!