प्रवास पर आए राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री श्री विजय पौराणिक जी द्वारा अवध प्रांत के सेवा कार्यों की व्यापक समीक्षा
लखनऊ 14/15 दिसम्बर
राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री श्री विजय पौराणिक जी अवध प्रांत मे प्रवास के अंतर्गत रविवार, 14 दिसम्बर को पंडित महामना मालवीय मिशन विद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में सेवा भारती अवध प्रांत की समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (लखनऊ निवासी), प्रांत आयाम/सह-प्रमुख, लखनऊ विभाग की कार्यकारिणी, तथा लखनऊ विभाग में संचालित सभी सेवा केंद्रों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर श्री विजय पौराणिक जी द्वारा संगठन के प्रचलित सेवा कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं की रणनीति, तथा सेवा विस्तार के विविध आयामों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में सेवा कार्यों की गुणवत्ता, समाज तक पहुँच एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
दो सत्रों में आयोजित बैठक
प्रथम सत्र में श्री पौराणिक जी ने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (लखनऊ निवासी), प्रांत आयाम/सह-प्रमुख एवं लखनऊ विभाग की कार्यकारिणी के साथ पृथक बैठक कर विभागीय एवं प्रांतीय स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा की। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित किया गया, जिसमें जमीनी अनुभवों एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा हुई।
द्वितीय सत्र में बाल संस्कार केंद्रों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ विशेष संवाद एवं कार्य समीक्षा की गई। इस दौरान बाल संस्कार केंद्रों की कार्यप्रणाली, संस्कार निर्माण, शैक्षणिक गतिविधियों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
अयोध्या विभाग में समीक्षा बैठक
इसी क्रम में 15 दिसम्बर को श्री विजय पौराणिक जी द्वारा सेवा भारती अयोध्या विभाग की कार्यकारिणी एवं जिला टोली के साथ बैठक कर विभाग में संचालित सेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं, सेवा विस्तार और संगठनात्मक संरचना पर सार्थक चर्चा की गई।
श्री विजय पौराणिक जी के इस प्रवास से सेवा भारती अवध प्रांत के सेवा कार्यों को नई दिशा, ऊर्जा एवं गति प्राप्त हुई, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ता मिली।
वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली
03/03/2026
प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गनशानी जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन, मासिक बैठक एवं जन्मोत्सव की तिहरी खुशियों से सराबोर रहा बलौदाबाजार
03/03/2026
🔥🌈 तीन हजार से अधिक स्थानों पर जली होलिका, आस्था और उल्लास में डूबा आगरा, *
03/03/2026
हाथरस यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस ने इको कार में मारी टक्कर मैं सवार 6 लोगों की मौत 6 लोग घायल
03/03/2026
होली की हार्दिक शुभ कामनाये समस्त क्षेत्र वासियो को
03/03/2026
Sonbhadra news:महुली, फुलवार, जोरूखाड़ व पोलवा में हर्षोल्लास के साथ जली होलिका
03/03/2026
यूजीसी बिल विनियम 2026 के समर्थन में 17 मार्च को जंतर-मंतर पर ऐतिहासिक प्रदर्शन, अपनी जनता पार्टी ने किया ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान
03/03/2026
वाराणसी में 4 मार्च को ड्राई डे: होली पर बंद रहेंगी शराब और भांग की दुकानें
03/03/2026
यूजीसी बिल विनियम 2026 को लेकर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान, 17 मार्च को दिल्ली चलो का किया आह्वान
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!