




चित्रकूट 17 दिसंबर 2025
END YEAR REVIEW के अंतर्गत नियोजन विभाग एवं यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम द्वारा आकांक्षी ब्लॉक रामनगर का निरीक्षण किया गया।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट END YEAR REVIEW के अंतर्गत नियोजन विभाग एवं यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम द्वारा आकांक्षी ब्लॉक रामनगर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम को दो समूहों में विभाजित किया गया, जिनके द्वारा ग्राम पंचायत नादिन कुर्मियान और ग्राम पंचायत खजुरिहा कला का स्थलीय भ्रमण एवं गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में विद्यालय कायाकल्प, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन योजना, नामांकन, उपस्थिति, ड्रॉपआउट एवं रिटेंशन की स्थिति, बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अंतर्गत सैम एवं मैम बच्चों का प्रबंधन, राज्य एवं केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी, सीएचओ की दक्षता एवं सेवा प्रदायगी तथा लाभार्थी संतुष्टि का आकलन किया गया।
इसके साथ ही सामुदायिक भवनों में शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था, एफपीओ, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सचिवालय, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की कार्यप्रणाली, विद्युत व्यवस्था, पशुओं का टीकाकरण, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की स्थिति, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से शासन की योजनाओं पर फीडबैक लिया गया।
साथ ही उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष, एन बी एस यू, टीकाकरण, वैक्सीन का रख रखाव, आयुष्मान कार्ड, ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रबंधन एवं अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का फिजिकल गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण उपरांत खंड विकास अधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इसके पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर निरीक्षण से प्राप्त इनसाइट्स एवं फाइंडिंग्स साझा की गईं। नियोजन विभाग से शोध अधिकारी पवन दीक्षित एवं यूनिसेफ के अधिकारी रवीश, प्रफुल्ल भारद्वाज द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पर संक्षिप्त चर्चा की गई।
साथ ही डेल्टा रैंकिंग तथा ब्लॉक के समग्र प्रगति की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा टीम के निरीक्षण बिंदुओं के फीडबैक एवं प्राप्त सुझावों को कार्ययोजना में सम्मिलित करते हुए सुधार से संबंधित विषयों पर तत्काल आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, कृषि अधिकारी, प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक, सीएम फेलो, डिविजनल सामन्वोयक यूनिसेफ, जिला मोबाइलाइजेशन कॉर्डिनेटर यूनिसेफ, बाल संरक्षण अधिकारी यूनिसेफ आदि अधिकारियों ने दोनों टीमों के साथ रहकर निरीक्षण कार्य में सतत सहयोग प्रदान किया गया।
निरीक्षण को आकांक्षी ब्लॉक रामनगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।







