
*सरायपाली विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत*

तिलक राम पटेल संपादक/वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जन आशीर्वाद कार्यालय, सरायपाली में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ युवा नेता, भाजपा मंडल सरायपाली के अजा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व सरायपाली मंडल महामंत्री, संगठन के प्रति सदैव निष्ठावान, सक्रिय एवं कर्मठ, सरल-सहज व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा युवा दिलों की धड़कन हमारे परम स्नेही भाई श्री प्रमोद सागर जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, महासमुंद जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी दायित्व पर नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्री प्रमोद सागर जी को हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई देते हुए आकाशभर की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह नियुक्ति उनके निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, अथक परिश्रम एवं जनसेवा के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा महासमुंद जिला संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं एवं विकास की रोशनी पहुँचेगी।
श्री प्रमोद सागर जी की दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व क्षमता, सहज व्यवहार एवं युवाओं से गहरा जुड़ाव निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। वे समाज के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी कार्य करते हुए युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श एवं प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित होंगे।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार शक्ति की कामना की, ताकि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सफलता के साथ करते हुए समाज, संगठन और राष्ट्र के विकास में ऐतिहासिक योगदान दे सकें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे’
पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री उपेन्द्र चौधरी,
प्राधिकृत अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह,
मंडल महामंत्री श्री सुरोतीलाल लकड़ा,
जनपद सभापति प्रतिनिधि श्री लालकुमार पटेल,
पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री त्रिलोचन साहू,
मंडल कोषाध्यक्ष श्री तरुण बारीक,
सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री रोहित साहू,
मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र पटेल,
श्री किरोटी स्वांई, श्री अशोक राणा, श्री रामलाल सिदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









