A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

जेराखास में निःशुल्क आयुष शिविर आयोजित

59 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधि वितरण

निवाड़ी। आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालनालय आयुष, भोपाल (मध्यप्रदेश) के आदेशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में जिला आयुष अधिकारी निवाड़ी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय जेराखास द्वारा ग्राम पठला खिरक के प्राथमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार साहू द्वारा कुल 59 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ प्रदान की गईं। शिविर के दौरान स्त्रीरोग, वातरोग, उदर रोग, चर्म रोग, कास रोग, प्रतिश्याय सहित विभिन्न मौसमी रोगों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।

इसके साथ ही रोगियों की बीपी जांच की गई तथा आहार-विहार, शीत ऋतु में होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। उपस्थित लोगों को कुपोषण से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।

शिविर में डॉ. अरविन्द कुमार साहू (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी),  प्रभुदायल चढ़ार (कम्पाउण्डर), ममता साहू (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), विद्यालय स्टाफ एवं आंगनवाड़ी सहायिका की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!