A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

डन कालोनी में पकड़ा गया जुआ

6 आरोपी हुये गिरफ्तार एवं तास के साथ 3700 रूपये हुआ जप्त

Screenshot 2025 12 19 01 11 55 56 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

कटनी

 :थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  रात थाना रंगनाथ नगर में पदस्थ स उ नि. द्वारा नाईट चेक गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बन कालोनी स्थित सौरभ जैन के निर्माणाधीन मकान  में कुछ लोग तास के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु एफ आर वी-07 में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक निर्भय सिंह, हमराह स्टाफ एवं राहगीर गवाह संदीप खम्परिया के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, इसी दौरान अमित सोनी गिरने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए—

  1. सौरभ जैन (28) निवासी सिविल लाइन, थाना कोतवाली
  2.  पवन सोनी (28) निवासी गाटरघाट आजाद चौक, थाना कोतवाली
  3.  अनमोल अग्रवाल (34) निवासी सुभाष चौक, थाना कोतवाल
  4. किशोर कुमार पटेल (48) निवासी जयहिंद चौक झर्राटिकुरिया, थाना रंगनाथ
  5. शक्ति सिंह परिहार (42) निवासी मंगलनगर, थाना रंगनाथनगर
  6.  अमित सोनी (38) निवासी पन्ना मोड़ बालकृष्ण परमहंस वार्ड, थाना कुठला

आरोपियों के पास जुआ खेलने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। तलाशी के दौरान मौके से520तास के पत्ते एवं नगद 3700रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने जप्ती की कार्रवाई गवाहों के समक्ष विधिवत की।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आरोपियों को धारा 35(३)बी एन एस के तहत नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। जब्त सामग्री थाने के माल खाने में जमा कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!